जलजमाव से अंतर्राज्यीय बस सेवा प्रभावित
कश्मीरी गेट आईएसबीटी के अधीक्षक आशीष कुमार ने आईएएनएस को बताया, "बस अड्डा परिसर नीचे होने के कारण इसमें बारिश का पानी भर जाता है। लिहाजा बस सेवाएं वैसे ही ठप्प हो जाती हैं।"
उन्होंने बताया कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने पर भी निचले इलाके में स्थित परिसर में जलजमाव हो जाता है। परिसर में पिछले दो-तीन दिनों से पानी भर रहा था। इसे बाहर निकालने के लिए पम्पों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications