सेंसेक्स में 81 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुम्बई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 80.71 अंक लुढ़ककर 19861.01 पर जबकि निफ्टी 31.45 अंक गिरकर 5959.55 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मिडकैप सूचकांक में 17.23 अंकों की गिरावट आई और यह 8031.24 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 6.73 अंकों की मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 10160.31 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications