विकास दर 8.75 फीसदी को पार कर जाएगी : मुखर्जी
भारत और जर्मनी के बीच औद्योगिक एवं आर्थिक सहयोग पर गठित एक संयुक्त आयोग की बैठक में मुखर्जी ने गुरुवार को कहा, "इस साल के आखिर तक हम आर्थिक समीक्षा में विकास के निर्धारित लक्ष्य 8.5 से 8.75 फीसदी को पार कर जाएंगे।"
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर 8.8 फीसदी रही और इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र में विकास दर 12.4 फीसदी थी।
मुखर्जी ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है। पिछली तिमाही में विकास दर प्रभावित हुई थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.8 फीसदी की विकास दर उत्साहजनक है।"
वित्त मंत्री ने फिर दोहराया कि देश के बुनियादी ढांचे विशेषकर ऊर्जा, सड़क और बंदरगाह से जुड़ी परियोजनाओं पर खर्च बढ़ाने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र स्थायी विकास के लिए निर्णायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications