उत्तराखण्ड में बारिश के कारण कई हिस्सों में फंसे पर्यटक

राज्य के आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण चार धाम यात्रा मार्ग पर पर्यटक अब भी फंसे हुए हैं। यमुनोत्री मार्ग में हनुमान चट्टी और बद्रीनाथ मार्ग पर चमोली से आगे पांडुकेसर तथा पिथौरागढ़ में लोग फंसे हुए हैं। पिथौरागढ़ में फंसे नागरिकों में कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

आपदा केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के ठहरने के साथ ही भोजन के इंतजाम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविरों की भी व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन के अलावा आईटीबीपी और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लोग यातायात को सुचारू बनाने में जुटे हुए हैं।

हरिद्वार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में दावों के उलट प्रशासन का अभियान अब ढीला पड़ता दिख रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि शुरू के चार पांच दिन पूरा प्रशासन लाव-लश्कर के साथ सक्रिय रहा लेकिन नेताओं के दौरे खत्म होने के बाद अब प्रशासन ने भी लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है।

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में जुटी कनखल की सामाजिक कार्यकर्ता पिंकी सिंह का कहना है कि आपदाग्रस्त लोगों के मददगार अब स्थानीय लोग ही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+