हिमाचल में भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित
शिमला के स्टेशन अधीक्षक जी.एस. राजपूत ने आईएएनएस को बताया, "रेल मार्ग पर कई स्थानों पर सुबह भूस्खलन होने से रेल यातायात बंद हो गया है। शिमला और काल्का के बीच कोई रेलगाड़ी नहीं चल रही है।"
उन्होंने बताया कि रेल मार्ग को फिर शुरू करने के लिए वहां काम किया जा रहा है।
एक अन्य रेल अधिकारी ने बताया कि रेल परिवहन सामान्य होने में एक या दो दिन का समय लगेगा क्योंकि सोलन और शिमला शहर के बीच रेल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
शताब्दियों पुराने और 96 किलोमीटर लंबे काल्का-शिमला रेल मार्ग पर प्रतिदिन तीन रेलगाड़ियां चलती हैं।
यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) ने जुलाई 2008 में काल्का-शिमला रेल मार्ग को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications