भाखड़ा बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बीबीएमबी के अधिकारियों ने दावा किया है कि छोड़े गए पानी की वजह से पंजाब के रोपड़ जिले के आनंदपुर साहिब उप मंडल से सटे गांवों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।

बीबीएमबी के संयुक्त निदेशक वी. पी. शर्मा ने आईएएनएस को गुरुवार को बताया, "भाखड़ा बांध में फिलहाल 1681.5 फुट पानी है, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 1680 फुट तक की है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण बांध में पानी का बहाव तकरीबन 40,000 क्यूसेक बढ़ गया है।"

उन्होंने बताया, "निर्धारित जलस्तर को बनाए रखने के लिए बांध से जल निकासी के छोटे गेट को खोल दिया गया है और गुरुवार को सतलुज नदी में 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हमने बुधवार को करीब 30,000 क्यूसेक पानी छोड़ा था। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इसकी वजह से सटे हुए इलाकों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।"

सतलुज नदी में पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकोंमसलन रोपड़ जिले के आनंदपुर साहिब और किरतपुर साहिब में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है

रोपड़ जिला प्रशासन ने कहा है कि अधिकारी किसी भी स्थित से निपटने के लिए तैयार हैं।

जिले के उपायुक्त ए. एस. मिगलानी ने कहा, "हम हालात पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। वैसे भी अभी स्थिति काबू में है। हम किसी भी तरह के आपात कालीन परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+