अयोध्या प्रकरण : मध्य प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसले के बाद स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमले को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित अन्य प्रमुख शहरों में पुलिस का फ्लैग मार्च जारी है। संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान राज्य की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा और वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री पहले ही शांति व्यवस्था में किसी तरह का खलल पड़ने पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का ऐलान कर चुके हैं। शांति समितियों की बैठकें आयोजित कर सभी धर्मों के धर्माचायरें से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।
भोपाल में जिला प्रशासन ने 24 सितम्बर को तमाम विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को अपने स्तर पर भी ऐहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के अलावा प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications