कलाम को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
टोरंटो। कनाडा का एक शीर्ष विश्वविद्यालय पूर्व भारतीय राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को अगले हफ्ते डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।वाटरलू विश्वविद्यालय प्रसिद्ध वैज्ञानिक कलाम को समाज विज्ञान में मानद उपाधि प्रदान करेगा। कलाम अप्रैल 2008 में कनाडा यात्रा के दौरान इस विश्व प्रख्यात विश्वविद्यालय में 'भारत और कनाडा की वैश्विक विकास में भागीदारी' विषय पर भी व्याख्यान दे चुके हैं।
इस बार की यात्रा के दौरान कलाम विज्ञान का भविष्य के साथ जुड़ाव और उसके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध को लेकर 'विज्ञान सीमाहीन है' विषय पर सार्वजनिक रूप से व्याख्यान देंगे।टोरंटो में 30 सितम्बर को 'कनाडियन क्लब' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कलाम व्याख्यान देंगे, जो दुनियाभर से प्रसिद्ध व्यक्तिओं को उनके विचार जानने के लिए अक्सर आमंत्रित करता रहता है।
वाटरलू विश्वविद्यालय के अलावा पूर्व भारतीय राष्ट्रपति टोरंटो विश्वविद्यालय, हेमिल्टन में मैकमास्टर विश्वविद्यालय, सेंट कैथरनीजे में ब्रॉक विश्वविद्यालय, वैंकूवर में ब्रिटिश कोलम्बिया विश्वविद्यालय में भी व्याख्यान देंगे।













Click it and Unblock the Notifications