मिस ब्रिटेन बनने आई मॉडल निकली यौनकर्मी
मॉडल लॉरा एनिस (27) को हाल ही में मिस प्लाईमाउस सिटी से नवाजा गया था और वह नवंबर में होने वाले मिस ग्रेट ब्रिटेन प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली थी।
समाचार पत्र 'द सन' में गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतियोगिता के आयोजक इस खूबसूरत मॉडल के करतूत से अंजान थे। एनिस ने वर्ष 1999 के दौरान 'टॉपलेस' फोटो शूट करवाया था। साथ ही वह उस मसाज पॉर्लर में अपनी सेवाएं देती थी जो यौन व्यापार में लिप्त था।
समाचार पत्र ने मिस ग्रेट ब्रिटेन प्रतियोगिता के आयोजक लिज फुलेर के हवाले से कहा, "इस घटना से मैं अचंभित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications