जम्मू एवं कश्मीर के हिस्सों से अवैध कब्जा छोड़े पाक : कृष्णा

संयुक्त राष्ट्र की महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 10 दिवसीय दौरे पर पहुंचे कृष्णा का यह कड़ा रुख बुधवार को समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत में दिखा।

जम्मू एवं कश्मीर में व्याप्त अशांति के मुद्दे पर पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने की मांग करने के प्रयासों के बारे में पूछे जाने पर कृष्णा ने कहा, "बेहतर होगा कि पाकिस्तान पहले जम्मू एवं कश्मीर के कुछ हिस्सों से अपना अवैध कब्जा छोड़े और उसके बाद हमें सलाह दे कि जम्मू एवं कश्मीर में क्या किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। वहां के हालातों पर हमने आवश्यक कार्रवाई की है। हाल ही में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल वहां से लौटा है। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के सभी तबकों से वहां की स्थिति के बारे में विस्तार से बातचीत की है।"

कृष्णा ने कहा, "भारत सरकार अपनी जिम्मेदारी को लेकर पूरी तरह सतर्क है। हमारे पास संस्थागत और व्यक्तिगत तंत्र हैं, जिससे कश्मीर की अवाम की चिंताओं को दूर किया जा सके। देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं। अन्य हिस्सों में जब भी ऐसी घटनाएं घटित होती हैं तो हम अपने तंत्रों के जरिए उसका समाधान निकालते हैं। कश्मीर में भी ऐसा ही हो रहा है।"

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर भारत पर दबाव डालने का संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में ताजा हिंसा के लिए पाकिस्तान नहीं बल्कि नई दिल्ली समर्थित आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+