मेक्सिकन रिपोर्टर को अमेरिका में राजनीतिक शरण
समाचार एजेंसी ईएफई ने ऑनलाइन समाचार पत्र 'ला पोलाका' के हवाले से इस बात का खुलासा किया है। एग्वेर 'ला पोलाका' के संपादक हैं। एक अन्य रिपोर्टर की हत्या के बाद उन्हें जान से मारने की सीधी धमकी मिलने के बाद वह नवम्बर 2008 में अपने परिवार के साथ अमेरिका चले गए थे।
एग्वेर को एक शख्स लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। बाद में इस शख्स की चिहुआहुआ के सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के प्रमुख के रूप में पहचान हुई।
चिहुआहुआ के एटॉनी जर्नल पैट्रिशिया गोंजालेज, एग्वेर के समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों के प्रति नाखुश थे।
एग्वेर ने 17 मार्च, 2009 को वाशिंगटन में अमेरिकी सीनेट की अपराध एवं नशे पर गठित उपसमिति के सामने अपनी यह समस्या रखी थी, जिसके बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें शरण देने का फैसला लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications