राणा के खिलाफ सुनवाई तय समय पर
अमेरिका की एक स्थानीय अदालत के न्यायधीश हैरी लेनेनवेबर ने बुधवार को अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 11 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की। इस मामले में बचाव पक्ष 18 अक्टूबर को अपनी दलील पेश करेगा। राणा के खिलाफ औपचारिक सुनवाई पर फैसला 14 फरवरी के लिए बरकरार रहेगा।
इस मामले में आधिकारिक स्तर पर अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को की जाएगी। पाकिस्तानी मूल का राणा डेविड कोलमैन हेडली का साथी है। हेडली मुंबई हमले के प्रमुख अभियुक्तों में से एक है। वह मुंबई हमले से जुड़े अपने गुनाहों को स्वीकार भी कर चुका है।
राणा को आधिकारिक स्तर की सुनवाई के लिए बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। उस पर मुंबई हमले की साजिश में हेडली का साथ देने का आरोप है हालांकि उसके खिलाफ इस संबंध में अभी दोष सिद्ध नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications