खाद्य महंगाई दर 15.46 फीसदी हुई
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक माह से भी कम समय में महंगाई दर में पांच फीसदी से अधिक का उछाल आया है। 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान खाद्य महंगाई की दर 10.05 फीसदी थी।
आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर में भी तेजी से वृद्धि हुई है और यह 16.8 फीसदी हो गई है, जबकि चार सितम्बर को समाप्त सप्ताह के दौरान यह दर 16.22 फीसदी थी।
ईंधन महंगाई दर में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 11.48 प्रतिशत पर बनी रही।
सरकार ने 14 सितम्बर को थोक मूल्य सूचकांक के लिए 1993-94 की जगह 2004-05 नया आधार वर्ष तय किया था। इसके साथ ही कमोडिटी की श्रेणी में 241 नई चीजों को शामिल किया गया था। एकल कमोडिटी के भार में भी बदलाव किया गया था।
पिछले 52 सप्ताह की तुलना में विभिन्न चीजों के दामों में आया उतार-चढ़ाव निम्नलिखित है-
आनाज : 6.75 फीसदी
चावल : 5.52 फीसदी
गेहूं : 9.21 फीसदी
दाल : 4.01 फीसदी
सब्जी : 6.84 फीसदी
फल : 10.33 फीसदी
दूध : 23.41 फीसदी
आलू : -48.56 फीसदी
प्याज : -1.97 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications