देश में 40 करोड़ सीएफएल लगाने की योजना
बचत लैम्प योजना (बीएलवाई) नामक इस परियोजना का लक्ष्य देश में कार्बन उत्सर्जन को घटाना है। यहां प्रति वर्ष वातावरण में 4 करोड़ टन कार्बन प्रवेश करता है।
प्रत्येक सीएफएल की कीमत 15 रुपये रखी जाएगी। यह मूल कीमत से 75 प्रतिशत कम होगी।
बीईई के महानिदेशक अजय माथुर ने आईएएनएस को बताया, "हम देश में लगभग 40 करोड़ सीएफएल के साथ प्रत्येक घरों में पहुंचने की योजना बना रहे हैं। पहले ये बल्ब महंगे थे, लेकिन अब हम इन बल्बों को सब्सिडी के साथ उपलब्ध करा रहे हैं।"
प्रति टन कार्बन उत्सर्जन रोकने पर संयुक्त राष्ट्र बीईई को एक कार्बन प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications