पश्चिमी उप्र में बाढ़ से हालात बिगड़े (लीड-1)

प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात और उत्तराखंड के कालागढ़, नंद सागर, भमगोड़ा बांध से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर और फरुखाबाद जिलों में रामगंगा और कोसी नदी उफान पर हैं, जिससे इन जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

बिजनौर के अपर जिलाधिकारी (वित्त) रेवा राम सिंह ने बताया कि जिले के तीन तहसीलों के करीब 40 गांव बाढ़ से प्रभावित है। अफजलगढ़ गांव में एक व्यक्ति की बाढ़ से मौत हो गई। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

सिंह के मुताबिक धामपुर के पास रामगंगा नदी पर बने हरवेली बैराज का एक हिस्सा तेज बहाव के कारण टूट गया जिस कारण पास के गांवों में पानी घुस गया। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पिछले दो दिन से अफजलगढ़ के पास पानी में डूबा हुआ है।

मुरादाबाद जिले के मूढ़ापांडे में कोसी के उफान पर आने से नई दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-24 भी गत दो दिनों से जलमग्न है। वाहनों को रामपुर होकर दिल्ली भेजा जा रहा है। कोसी का पानी मुरादाबाद के कई शहरी इलाकों में प्रवेश कर गया है। यहां पांच-छह मुहल्लों में करीब चार फिट पानी बह रहा है।

बिजनौर और मुरादाबाद के साथ रामपुर, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर और फरुखाबाद में भी रामगंगा व कोसी उफान पर हैं, जिससे इन जिलों के निचले इलाकों के करीब 100 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गया है।

प्रभावित इलाकों में प्रशासन द्वारा राहत कार्य चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

हरिद्वार व नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी भी सहारनपुर, मेरठ, फरुखाबाद, बदांयू व एटा में उफान पर आ गई है। मथुरा सहित कुछ जिलों में यमुना का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

सहारनपुर में दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पानी में डूबने के कारण बंद हो गया है। उधर उत्तराखंड स्थित बनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा और शारदा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया है। बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी व बस्ती जिले तो पहले से ही घाघरा और शारदा का कहर झ्झेल रहा है। यहां बाढ़ से करीब 350 से ज्यादा गांवों की तीन लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने इन जिलों में बाढ़ से 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+