मध्य प्रदेश रेल हादसा : ममता बैनर्जी ने मुआवजे की घोषणा की
नई दिल्ली। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार सुबह बदरवास स्टेशन पर हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये और आंशिक रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। बयान के मुताबिक हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के एक-एक सदस्य को रेलवे में नौकरी भी दी जाएगी।
रेल मंत्री ने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी है। ज्ञात हो कि सोमवार तड़के बदरवास स्टेशन पर इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 यात्री मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications