निशंक ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
निशंक ने हरिद्वार पहुंचकर हेलीकॉप्टर से जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और प्रशासन से राहत कार्यो में और तेजी लाने का निर्देश दिया। हरिद्वार में मनसादेवी हिल, बाईपास, कनखल, रुड़की और लक्सर क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है। लक्सर में पानी रेल पटरी के ऊपर से बह रहा है, जिस कारण इस रूट पर रेल सेवा बाधित है।
मुख्यमंत्री इसके बाद अल्मोड़ा रवाना हो गए, जहां शनिवार को बादल फटने से 25 लोगों की जान गई थी। निशंक ने आपदा स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
राज्य के आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के अनुसार सभी जिलों में जिला स्तर से लेकर निचले स्तर के अधिकारी आपदा राहत में जुटे हुए हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही टिहरी बांध से भी सोमवार सुबह के बाद और पानी नहीं छोड़ा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications