नाबालिग अपहर्ता 3 साथियों के साथ गिरफ्तार

अपहरण के मास्टरमाइंड मोहनलाल (15) व उसके तीन साथियों राजा सिंह (13) दिनेश (20) व महेश (20) को लखनऊ पुलिस ने सुल्तानपुर के गौरीगंज इलाके से गिरफ्तार कर बच्चे को उनके कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। इन्होंने 15 सितंबर को लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में रहने वाले व्यवसायी सर्वेश तिवारी के बेटे गोपाल का अपहरण किया था।

लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक रोशन लाल जैन ने आईएएनएस को बताया कि मोहनलाल जो मूल रूप से गौरीगंज(सुल्तानपुर) निवासी है और लखनऊ के मीनाबाजार इलाके की एक दुकान में नौकरी करता था, अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता हैं। अपने साथ काम करने वाले राजा सिंह के जरिए उसने बच्चे को उठवाया और फिर उसे लेकर गौरीगंज चला गया और वहीं अपने अन्य साथियों दिनेश व महेश के घर में बच्चे को छुपाकर फिरौती की रकम की मांग की।

जैन ने कहा कि हमने बच्चे के पिता के हवाले से अखबार में विज्ञापन छपवाया कि अपहृत बच्चे के बारे में कोई सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। नीचे गाजीपुर(लखनऊ) थाना प्रभारी का निजी मोबाइल नंबर अंकित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मोहनलाल ने अखबार में विज्ञापन पढ़कर 19 सितंबर को सुबह गाजीपुर थाना प्रभारी को बच्चे का पिता समझ्झकर फोन किया और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। आखिर में चार लाख पर सौदा तय हुआ।

जैन ने बताया कि सोमवार को थाना प्रभारी सादी वर्दी में बच्चे के पिता बनकर रुपये के साथ अपहर्ताओं द्वारा बताई जगह पर पहुंचे। उनके आस-पास पुलिस की टीमें भी मौजूद थीं। जब मोहनलाल पैसे लेने आया तो उसे पकड़कर निशानदेही पर बच्चे को बरामद कर लिया गया। चारों अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+