शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 311 अंक उछला (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 19927.30 के ऊपरी और 19445.42 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल रिलायंस कम्युनिकेशंस (5.14 फीसदी), आईटीसी (4.93 फीसदी), हीरो होंडा (3.96 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (3.79 फीसदी) और एचडीएफसी (3.33 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.10 फीसदी), एनटीपीसी (0.51 फीसदी), टीसीएस (0.21 फीसदी), भेल (0.15 फीसदी) और टाटा पावर (0.03 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 53.67 अंक बढ़कर 8757.95 पर जबकि स्मॉलकैप 75.55 अंक उछलकर 10314.46 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) सेक्टर में सबसे अधिक 3.50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (1.73 फीसदी), ऑटो (1.31 फीसदी), मेटल (1.28 फीसदी), उपभोक्ता वस्तु (1.22 फीसदी), तेल एवं गैस (1.13 फीसदी), बैंकिंग (1.10 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.02 फीदसी) में एक फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1779 शेयरों में तेजी जबकि 1208 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
करोबार के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 5989.50 के ऊपरी और 5885.05 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications