झुर्रियां मिटानी हैं तो खूब पीजिए पानी
हाल ही में एक अध्ययन में कहा गया है कि आपकी त्वचा के लिए सिर्फ पानी पीना ही फायदेमंद नहीं होता, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में पानी पीते हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार चिकित्सक और आहार विशेषज्ञ इस बात से सहमत है कि दाग-धब्बे रहित और जवां रंगत के लिए रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी पीना मददगार साबित हो सकता है। उनका मानना है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की प्रक्रियाएं दुरूस्त रहती हैं। इसके कारण झुर्रियां मिटती हैं और त्वचा में नमी बनी रहती है।
एक अध्ययन के दौरान कुछ महिलाओं को जीवनचर्या में बिना बदलाव किए आठ हफ्ते तक रोजाना डेढ़ लीटर पानी पीने को कहा गया था।
इस दौरान कुछ महिलाओं ने साधारण नल का पानी पिया। अन्य महिलाओं ने ब्रिटेन की एक झील का प्राकृतिक पानी पिया।
अध्ययन के समय महिलाओं की तस्वीरें ली गईं। अध्ययन खत्म होने पर पाया गया कि जिन महिलाओं ने साधारण नल के पीनी पीया उनकी झुर्रियों में 19 फीसदी की कमी आई।
वहीं जिन्होंने झील का पानी पिया उनके चेहरे के निखार में कमाल देखा गया और उनकी झुर्रियों में 24 फीसदी की कमी पाई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications