बीपी के तेल कुएं को पूरी तरह बंद किया गया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी तटरक्षक बल के सेवानिवृत्त प्रमुख थाड एलेन, जो बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, ने बताया कि अमेरिका के इतिहास में यह सबसे बड़ी समुद्री पर्यावरण त्रासदी थी, जो लगातार पांच महीने तक जारी रही। परीक्षण के लिए सीमेंट का लगाया गया प्लग आखिरकार काम कर गया। प्लग को समुद्र में 4,000 मीटर नीचे लगाया गया है।

एलेन ने जारी एक बयान में कहा, "मैंने इसके लिए सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मियों से कहा है कि वह इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को खत्म होने तक इस पर नजर रखे।"

उन्होंने कहा, "आखिरकार कुआं से रिसाव बंद हो गया। हम अतिरिक्त रूप से रिसे हुए तेल की सफाई में तेजी से काम करने को प्रतिबद्ध हैं।"

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है और सफाई अभियान को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा है कि उस इलाके में सभी तरह की पर्यावरणीय और आर्थिक मदद जारी रहेगी।

ओबामा ने कहा, "आज हमने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और आखिरकार बीपी के तेल कुएं को बंद कर दिया गया है।"

इस त्रासदी पर निगरानी रखने वाले बीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी हेवार्ड ने कहा, "गहरे पानी के अंदर हुई त्रासदी को रोक कर एक मिसाल कायम की गई है। मेक्सिको की खाड़ी में अब इससे कोई खतरा नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+