पुंज लॉयड को सऊदी कंपनी का ठेका
यह ठेका पुंज लॉयड की सऊदी सहयोगी डायीम पुंज लॉयड ने हासिल किया है।
एक बयान में पुंज लॉयड ने कहा कि यह ठेका सऊदी अराम्कोज यांबू एक्सपोर्ट रिफाइनरी परियोजना के लिए निर्माण, इंजीनियरिंग और पाइप लाइन बिछाने का ठेका है। सऊदी कंपनी देश के पश्चिमी तट पर स्थित है।
अगले 36 माह के दौरान इस काम को पूरा किया जाएगा। सऊदी अरब की अराम्को एक पूर्ण वैश्विक कंपनी है और तेल और गैस उत्पादन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications