भारतीय से वसूली के आरोप में 2 गिरफ्तार
सेलेंगर राज्य पुलिस प्रमुख खालिद अबु बकर ने दो लोगों के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। भारतीय करोड़पति व्यापारी ए. मुथूराजा जनवरी में लापता हो गए थे।
गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों ने मुथूराजा की पत्नी एस. उषारानी से टेलीफोन करके कहा था कि उनके पति मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं।
उन लोगों ने उषारानी को मदद करने का प्रस्ताव दिया था और इसके लिए धन की मांग की थी। मुथूराजा के भाई विश्वनाथन ने धन का भुगतान भी अप्रैल महीने में कर दिया था।
मुथूराजा लापता हैं और पिछले हफ्ते एक महिला उद्यमी सोसिला लाविया और उसके चालक, वकील और एक बैंककर्मी की हत्या के बाद यह मामला सामने आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications