शेयर बाजार में 2.6 अरब डॉलर का विदेशी पूंजी निवेश
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक 17 सितंबर तक एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 2.64 अरब डॉलर का निवेश किया और करीब 3.9 करोड़ डॉलर की कीमत की नई प्रतिभूतियां खरीदीं।
इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक नौ प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 19,594.75 अंक पर पुहंच गया।
इस साल देश के शेयर बाजारों में विदेशी पू्ंजी निवेश 15.6 अरब डॉलर के पार हो गया है।
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल के मुख्य निवेश रणनीतिकार मधूसूदन केला ने कहा, "मध्यम और दीर्घ अवधि में एफआईआई का पूंजी निवेश बढ़ सकता है। अन्य बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार में एफआईआई की खरीदारी अभी भी काफी कम है।"
वर्ष 2009 में एफआईआई ने 17.45 अरब डॉलर का निवेश किया। जनवरी 2010 में एफआईआई ने 9.44 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली की थी।
मई महीने में एफआईआई ने भारी बिकवाली करते हुए 2.1 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की थी।
जून महीने में एफआईआई के पास 2.27 अरब डॉलर और जुलाई में 3.5 अरब डॉलर के शेयर रहे। अगस्त में यह कीमत 2.4 अरब डॉलर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications