दिल्ली में गोलीबारी के बाद अलर्ट
दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त करनैल सिंह ने पत्रकारों से कहा, "दिल्ली में सतर्कता जारी की गई और विभिन्न जगहों पर वाहनों की छानबीन चल रही है।"
उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस के अनुसार संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "उच्च सतर्कता जारी की गई है। हम सभी संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। हम खासकर वैसी मोटरसाइकिलों की छानबीन कर रहे हैं, जिस मॉडल के वाहन का इस्तेमाल गोलीबारी की घटना को अंजाम में देने में किया गया है।"
पड़ोसी राज्यों से राजधानी में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर छानबीन बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि जामा मस्जिद के प्रवेश द्वार पर रविवार को मोटरसाइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर ताइवान के दो पर्यटकों को जख्मी कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications