तेलंगाना के विरोध में छात्र करेंगे प्रदर्शन

समख्या आंध्र स्टूडेंट्स की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) जो राज्य के विभाजन का विरोध करती है, ने 'तेलंगाना कार्यकर्ताओं के बढ़ते हमलों' का जवाब देने के लिए प्रदर्शन का आह्वान किया है।

कमेटी ने यह आह्वान उस्मानिया विश्वविद्यालय के दो क्षेत्रों में शिक्षकों पर हुए हमलों, मत्रियों के सुरक्षा दल पर पथराव और तेलंगाना के वकीलों द्वारा हाईकोर्ट में कामकाज ठप्प करने के बाद किया है।

समिति के संयोजक कृष्णा यादव ने रविवार को नेल्लोर में पत्रकारों को बताया कि 22 सितंबर को संगठित आंध्र प्रदेश के झंडे विश्वविद्यालयों में लगाए जाएंगे।

यादव की यह घोषणा आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र के विधायकों के उस मांग के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने पुलिस महानिदेशक अरविंद राव से हैदराबाद में रहने वाले अपने क्षेत्रों के लोगों की सुरक्षा देने की गुजारिश की थी।

विधायकों ने दूसरे क्षेत्र के नागरिकों पर तेलंगाना समर्थकों की बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है। विधायकों ने मुख्यमंत्री के. रोसैया से भी आंध्र और रायलसीमा के नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया है।

यादव ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि तेलंगाना के छात्र भी हमले कर रहे हैं। उन्होंने 28 अगस्त को उस्मानिया विश्वविद्यालय के दो क्षेत्रों में अपनी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेलंगाना के अध्यापकों से कराने की मांग को लेकर उनके साथ बदसलूकी की।

वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेलंगाना समर्थक इस मसले को तब तक गर्म रखना चाहते हैं, जब तक कि श्रीकृष्णा कमेटी अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को नहीं सौंप देती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+