उत्तराखण्ड में मूसलाधार बारिश से स्थिति बदतर
हरिद्वार जिले में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बारिश की वजह से गंगा के आसपास के लगभग 15 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के काम में जुटा हुआ है। इसमें सेना से भी मदद मांगी गई है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय गुंजयाल ने बताया, "गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। 15 गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। सेना से अतिरिक्त नौकाएं मंगाई गई हैं।"
उधर, अल्मोड़ा में बादल फटने की घटना के बाद शुरू किए गए बचाव एवं राहत कार्य में बारिश की वजह से बाधा आई है। यहां दिन में बारिश कुछ हद तक थमी है जिससे राहत कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। राज्य के अन्य जनपदों में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications