रैगिंग के आरोपी छात्रों पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज में दो वरिष्ठ छात्रों ने कथित रूप से कॉलेज परिसर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशंस (पीजीडीसीए) द्वितीय वर्ष के छात्र नितीश दुबे की पिटाई की। गोरखनाथ थाना प्रभारी आनंद शाही ने बताया कि छात्र का आरोप है कि शनिवार को दोनों वरिष्ठ छात्रों ने छात्रावास में रैगिंग के नाम पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई की।
थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र की शिकायत पर शनिवार देर रात दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार हैं। उधर, कॉलेज प्रशासन की तरफ से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications