इंडियन मुजाहिदीन की राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हिंसा की धमकी
इस प्रतिबंधित संगठन की ओर से बीबीसी हिंदी सेवा को जो ईमेल किया गया है उसमें किसी के नाम का जिक्र नहीं है। परंतु संगठन ने गोलीबारी की घटना का हवाला देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हमले की चेतावनी दी है।
ईमेल में कहा गया है, "हम जानते हैं कि खेलों की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके साथ ही हम भी अपनी तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं। हमारे मुजाहिदीन जिंदगी से ज्यादा मौत से प्यार करते हैं।"
इंडियन मुजाहिदी पर देश में कई आतंकवादी हमलों का आरोप है। यह संगठन पहली बार उस समय सामने आया जब 23 फरवरी, 2005 में वाराणसी में विस्फोट हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications