जामा मस्जिद के निकट गोलीबारी में 2 विदेशी घायल (लीड-1)
जामा मस्जिद के मुलाजिम उमर खान ने आईएएनएस को बताया कि गोलीबारी अत्याधुनिक हथियार से की गई। गोलीबारी एक मिनट तक हुई जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
खान ने कहा, "हम सभी ने गोलीबारी की आवाज सुनीं। एक पर्यटक के पैर में गोली लगी।"
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। बताया गया है कि गोलीबारी मस्जिद के गेट नंबर-3 के निकट सुबह 11 बजे के आसपास हुई। घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अपताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications