कैलाश मानसरोवर में फंसे यात्रियों नहीं मिली राहत
नेपाल में भारत के राजदूत राकेश सूद ने मुख्यमंत्री के पत्र के जवाब में बताया है कि लगातार वर्षा के कारण वहां हेलीकॉप्टर का पहुंच पाना भी मुश्किल हो रहा है। इससे दल के सदस्यों के समक्ष स्थितियां और विकट हो गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मोहनलाल गुप्ता सहित 26 लोग नेपाल तिब्बत सीमा पर चिल्सा के पास दुर्गम स्थान पर फंसे हुए हैं। टूर ऑपरेटर से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
जयपुर से सात सितंबर को गए इन लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। वे सभी 14 सितंबर को कैलाश मानसरोवर के दर्शन करने के बाद खराब मौसम के कारण बुधवार को कुरांग हिलसा में फंस गए।
इनमें अधिकतर यात्री फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए हैं। इस संबंध में फेडरेशन के अध्यक्ष आत्माराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें सकुशल वापस लाने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सविस।












Click it and Unblock the Notifications