केवाईकेएल के 7 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने भारतीय दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले के न्यायालय में विद्रोही संगठन कांगलेई याओल कन्बा लुप (केवाईकेएल) के आर्मी कमांडर इन चीफ निंगथौजाम टोम्बा सहित सात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया है।
आठ सितम्बर को दाखिल किए आरोप पत्र में अन्य अभियुक्तों में केवाईकेएल कार्यकर्ता सरस्वती राय, सोरोखैबाम मेमचा देवी, रमा चानू सोरोखैबाम मेंजर सिंह, नीरा तमांग और कंगुजाम रबी सिंह शामिल हैं। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने 24 अप्रैल को निंगथौजाम टोम्बा उर्फ कोईनेंग उर्फ राजेन के साथ उसकी तीन महिला सहयोगियों सरस्वती राय, सोरोखैबाम मेमचा देवी और रोमा चानू की गिरफ्तारी दार्जीलिंग जिले में 14 मार्च को हुई थी।
इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष दल को सौंपा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications