मप्र में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक-एक मरीज ने भोपाल और इंदौर में दम तोड़ा दिया। इस तरह अब तक भोपाल में 25, इंदौर में 19, जबलपुर में नौ, ग्वालियर में दो और हरदा व मुरैना में एक -एक मरीज की मौत हो गई है। 16 नए मरीजों एच1एन1 संक्रमित पाए जाने से पीड़ित मरीजों की संख्या 238 हो गई है। इनमें से 91 मरीज अस्पतालों में भर्ती है जिसमें से 19 मरीजों की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications