कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा, जद (एस) विजयी, कांग्रेस तीसरे स्थान पर (लीड-1)

बेंगलुरू, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर 13 सितम्बर को हुए उपचुनाव के गुरुवार को घोषित नतीजों में राज्य की सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल जनता दल (सेक्यूलर) को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई, जबकि कांग्रेस की झोली फिर खाली रही।

भाजपा ने चिकमगलूर जिले की कडूर विधानसभा सीट कांग्रेस से छीन ली है, जबकि गुलबर्गा दक्षिण सीट से जद (एस) की उम्मीदवार अरुणा पाटील ने जीत हासिल की। भाजपा द्वारा टिकट देने से इंकार किए जाने के बाद जद (एस) ने उन्हें टिकट दिया था।

अरुणा अली ने इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य सुशील नामोशी और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह के बेटे अजय सिंह को 3,000 से अधिक मतों से हराया।

इधर, कडूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के. एम. केम्पाराजु को उनके भाई के. एम. कृष्णमूर्ति के निधन की सहानुभूति नहीं मिल पाई और वह चुनाव हार गए।

कडूर सीट पर भाजपा उम्मीदवार वाई. सी. विश्वनाथ विजयी हुए हैं। उन्होंने जद (एस) के प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य वाई.एस.वी. दत्ता को 13,000 से अधिक मतों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा।

उपचुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के सिद्धरमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

कडूर और गुलबर्गा दक्षिण सीट पर अपने उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "ये परिणाम पार्टी के खिलाफ जनादेश नहीं है, लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं।"

उल्लेखनीय है कि कडूर विधानसभा सीट के विधायक के. एम. कृष्णामूर्ति और गुलबर्गा दक्षिण सीट के विधायक चंद्रशेखर पाटिल के निधन के बाद यह सीटें खाली हुई थीं जिन पर 13 सितम्बर को उपचुनाव कराया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+