अगले वर्ष विकास दर 9 फीसदी रहेगी : मुखर्जी
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की विकास दर 8.5 फीसदी और अगले वर्ष नौ फीसदी रहने का अनुमान है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की 75वीं स्थापना दिवस (प्लेटिनम जुबली) समारोह में मुखर्जी ने कहा, "चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.8 फीसदी की विकास दर हासिल करने के बावजूद हमने 8.5 फीसदी के अनुमानित विकास दर को संशोधित नहीं किया है।"
उन्होंने कहा कि विकास की गति लौटने लगी है, ऐसे में सरकार की कोशिश इसे ज्यादा से ज्यादा समेकित करने की है ताकि देश के गरीब लोगों तक इसका फायदा पहुंच सके।
उन्होंने बैंकों से ज्यादा से ज्यादा शाखाएं गांवों में खोलने की अपील की ताकि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग सेवा से जुड़ सकें।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ग्रामीण इलाकों में व्यावसायिक बैंकों की केवल 37.2 फीसदी शाखाएं हैं। यही वजह है कि केवल 40 फीसदी आबादी के पास ही बैंक खाताएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications