सिखों का हरिद्वार में जमावड़ा 22 सितम्बर को
अखिल भारतीय सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर ने कहा कि कई राज्यों से सिख समुदाय के लोग ज्ञान गोदड़ी के पुनर्निर्माण के लिए 22 सितम्बर को हरिद्वार एकत्रित होंगे।
सिंह ने बताया कि सिख संगठनों द्वारा हरिद्वार में आयोजित सम्मेलन में निर्णय लिया गया है कि एक माह के भीतर इस मामले से प्रधानमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। उनका कहना है कि हरिद्वार की हर की पैडी पर ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा वहां बना था जहां सिखों के गुरु बाबा नानकदेव ने अपना काफी समय व्यतीत किया था। सिख ग्रंथों के अनुसार यह गुरुद्वारा अमृतसर के गोल्डन टेम्पल से भी पुराना है।
सनद रहे कि सिख समुदाय के लोग जिस गुरुद्वारे के लिए जिस जगह की मांग कर रहे हैं वहां भारत स्काउट एवं गाइड का कार्यालय है। सिख नेता प्रधानमंत्री से मांग करेंगे कि कार्यालय की भूमि गुरुद्वारे के लिए सौंपी जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications