राजस्थान में वकीलों के बंद को भाजपा का समर्थन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कल के बंद में शामिल होंगे। उन्होंने दूसरे राजनीतिक दलों से भी नैतिकता के आधार पर वकीलों के आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।
दूसरी तरफ ऑल राजस्थान एडवोकेट संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा और सचिव अनूप पारीक ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि बंद के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थाएं सहित यातायात के साधन भी बंद रहेंगे।
प्रदेश को बंद सफल बनाने में राज्य के कई राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन संघर्ष समिति को मिला है। बंद सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। बंद कराने के लिए प्रदेश के हर जिला में वकीलों की टोली बनाई गई हैं। अकेले जयपुर में बंद पर नजर रखने के लिए सौ से ज्यादा टोलियां बनाई गई हैं। इसके अलावा जनता से अपील की है कि वह बंद को सफल बनाने में सहयोग करे।
उन्होंने कहा कि आंदोलन जब तक चलता रहेगा तब तक एडीजे भर्ती निरस्त नहीं होगी। वकीलों के आंदोलन का मुख्य उद्देश्य एजीडे भर्ती को निरस्त करना है। राजस्थान बंद के बाद भी मांगें नहीं मानीं, तो होने वाली वकीलों की महापंचायत में दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में धरना और प्रदर्शन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications