निशंक मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल
कुछ ही दिनों पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने आईएएनएस को बताया था कि निशंक मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों में बदलाव के साथ-साथ कुछ राज्य मंत्रियों को कैबिनेट का दर्जा देकर उन्हें तरक्की दी जाएगी।
पार्टी के एक आलानेता की माने तो मंत्रिमंडल में बदलाव पर चर्चा के लिए राज्य भाजपा के प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थावर चंद गहलोत शुक्रवार सुबह राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं।
राजभवन के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से राज्यपाल की शुक्रवार के कार्यक्रम के बारे में पूछा गया था। पहले से तय कार्यक्रम के तहत राज्यपाल शुक्रवार को राजधानी से बाहर हैं। वह देर शाम आ पाएंगी इसलिए मंत्रिमंडल में बदलाव का कार्यक्रम शनिवार को होगा।
गौरतलब है कि राज्य विधानसभा चुनाव महज एक वर्ष शेष रहने के कारण मुख्यमंत्री पर सरकार को गतिशील बनाने का दबाव है। जिसके लिए वह अपने दो स्वतंत्र राज्य मंत्रियों विजया बड़वाल और गोविन्द सिंह बिष्ट को पदोन्नति कर कैबिनेट का दर्जा देने के पक्ष में है। उसके साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में भी हेरफेर हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications