श्रीनगर को 'अस्थिर क्षेत्र' के दायरे से बाहर किया जाए : माकपा
कश्मीर मसले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में करात ने कहा था, "कश्मीर में आतंकी हिंसा में तेजी से कमी को देखते हुए उसी अनुपात में वहां तैनात सेना और सुरक्षा बल की संख्या में कमी करनी चाहिए।"
एक बयान जारी कर सुरक्षा बलों पर लगने वाले आरोपों के संदर्भ में उन्होंने कहा, "सशस्त्र सेना विशेष शाक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) के लगातार बने रहने पर सवाल उठने लगा है।"
माकपा नेता ने कहा कि यह अधिनियम सुरक्षा बलों को व्यापक अधिकार देता है और इसे कश्मीर घाटी से हटाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, "सेना को श्रीनगर और अन्य शहरों में तैनात नहीं करना चाहिए। एएफएसपीए में संशोधन या इसके भविष्य पर चर्चा करने के बजाय हम श्रीनगर और शहरी क्षेत्रों को 'अस्थिर क्षेत्र' से बाहर करने का सुझाव देते हैं।"
करात ने कहा, "इस तरह एएफएसपीए इन क्षेत्रों में स्वत: निर्थक हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications