फ्रांस के निर्णय की हमास ने की निंदा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गाजा में हमास के नेतृत्व वाली संसद के उपसभापति अहमद बहार ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, "फ्रांसीसी संसद द्वारा मंगलवार को लिया गया निर्णय अनुचित और नस्लभेदी था तथा इससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।"
बहार ने कहा, "इस तरह का कानून बनाए जाने से वैश्विक शांति और सुरक्षा को खतरा पैदा होगा।" उन्होंने फ्रांसीसी संसद से अनुरोध किया कि जितनी जल्दी हो सके वह इस कानून को निरस्त कर दे।
उन्होंने यूरोपीय संघ की मानवाधिकारों से संबद्ध अदालत से भी अनुरोध किया कि वह फ्रांसीसी संसद के इस निर्णय की निंदा करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications