बंगाल जो सोचता है, देश वह करता है : राहुल
पश्चिम बंगाल के अपने तीनदिवसीय दौरे के अंतिम दिन राहुल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "बंगाल जो सोचता है, हिन्दुस्तान वह करता है। बंगाल ही नहीं बल्कि देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए आप के पास आवश्यकता से अधिक क्षमता है।"
राहुल गांधी ने जोर देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को विकास के पथ पर वापस लाए जाने की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी का पश्चिम बंगाल दौरा गुरुवार को समाप्त हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications