बिहार में अधिवक्ता की हत्या

पटना, 16 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार अधिवक्ता महादेव चौधरी रहमतपुर क्षेत्र में स्थित अपने घर में रात को सो रहे थे। गुरुवार सुबह चौधरी मृत अवस्था में पाए गए। उनकी हत्या गला रेत कर की गई है। घटना के समय घर में उनके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+