'आवश्यकतानुसार अफगानिस्तान में बने रहेंगे स्पेन के सैनिक'
प्रधानमंत्री ने बुधवार को संसद में कहा, "हमारे सैनिक अफगानिस्तान में तब तक बने रहेंगे जब तक अफगानिस्तान और उस क्षेत्र में वैश्विक सुरक्षा के लिए ऐसा आवश्यक होगा।"
उन्होंने कहा, "हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करते रहेंगे। स्पेन के सैनिक अफगानिस्तान से तभी लौटेंगे जब उन्हें इस बात की संतुष्टि हो जाएगी कि अफगानिस्तान को कोई खतरा नहीं है।"
प्रधानमंत्री ने बताया कि नाटो के नेतृत्व वाले गठबंधन सेना में स्पेन के सैनिक वर्ष 2002 से ही वहां तैनात हैं।
गौरतलब है कि संसदीय सत्र के दौरान विपक्षी दल के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री से स्पेनी सैनिका की देश वापसी के बारे में जानकारी देने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications