तृणमूल से हाथ मिलाएंगे, पर सिर नहीं झुकाएंगे : राहुल

तीन दिनों के पश्चिम बंगाल दौरे के आखिरी दिन कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर हम चुनाव लड़ेंगे। वह वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने मेरे पिताजी के साथ काम किया है। मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन हम सम्मान के साथ उनकी पार्टी के साथ चाहते हैं। हम अपना सिर नहीं झुकाने जा रहे हैं।"
कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, "मैं इस चक्कर में नहीं पड़ना चाहता हूं कि कौन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उसके लिए पार्टी के अन्य नेता हैं, वे बात करेंगे। मेरा सिर्फ इतना कहना है कि हम साथ लड़ेंगे लेकिन सम्मान के साथ समझौता करके नहीं और न ही सिर झुकाकर।"
उन्होंने कहा कि वह राज्य के युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए हैं और पिछले दो दिनों में उन्हें यहां जो सम्मान और प्यार मिला है, वह उत्साहित करने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications