नए उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा बांग्लादेश
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बुधवार को बांग्लादेश की सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि इस उपग्रह की मदद से देश की दूरसंचार सुविधाओं को अतंर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
बयान के मुताबिक यह निर्णय मंत्रिमण्डल की बैठक में लिया गया, जिसमें उपग्रह के प्रक्षेपण में आने वाली संभावित लागत और इस परियोजना को पूरा करने पर चर्चा की गई।
विशेषज्ञों के मुताबिक इस उपग्रह को प्रक्षेपित करने में कम से कम तीन साल लगेंगे और इस परियोजना में 20 से 30 करोड़ डॉलर का खर्च आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications