उद्यानिकी अधिकारी ने जहर खाकर जान दी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बड़वारा में तैनात उद्यान अधीक्षक आर. के. अग्रवाल ने गुरुवार की सुबह कार्यालय में पहुंचने के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर अग्रवाल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
बताया गया है कि अग्रवाल का पिछले दिनों बड़वारा से जबलपुर तबादला हो गया था, परंतु उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा था। इसी बात को लेकर वह तनाव में थे। आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया ।
कटनी के पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications