तेजी थमी, सेंसेक्स 85 अंक गिरा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 25.18 अंकों की गिरावट के साथ 19,476.93 पर खुला। बुधवार को यह 19,502.11 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 19636.66 के ऊपरी और 19383.46 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में शामिल डीएलएफ (2.66 फीसदी), एचडीएफसी (1.39 फीसदी), एसबीआई (1.29 फीसदी), मारुति सुजूकी (1.25 फीसदी) और एल एंड टी (0.94 फीसदी) के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। इंफोसिस (2.70 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.41 फीसदी), भारती एयरटेल (2.37 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.30 फीसदी) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.12 फीसदी) के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 78.02 अंक गिरकर 7,989.89 पर और स्मॉलकैप 41.80 अंक गिरकर 10,144.42 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से चार में तेजी जबकि नौ में गिरावट का रुख देखा गया। रियल्टी सेक्टर में (1.22 फीसदी), बैंकिंग में (0.59 फीसदी), पूंजीगत वस्तु सेक्टर में (0.37 फीसदी) और तेज उपभोग की उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) सेक्टर (0.23 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और कुल 1081 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1863 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.15 अंकों की बढ़त के साथ 5861.10 पर खुला। निफ्टी बुधवार को 5860.95 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 5901.65 के ऊपरी और 5815.80 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications