एडीबी ने 47 करोड़ डॉलर के ऋण की मंजूरी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बैंक का कहना है कि पहले ऋण में भारत के सबसे गरीब राज्य बिहार में 356 किलोमीटर लंबे राजमार्ग में सुधार संबंधी परियोजना के लिए 30 करोड़ डॉलर की राशि दी जाएगी।
बिहार में आबादी का 43 प्रतिशत हिस्सा गरीब है और राजमार्ग के निर्माण से वहां के कृषि पर निर्भर परिवारों के लिए नए आर्थिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।
परियोजना के तहत राजमार्ग को दो लेन वाली सड़क में तब्दील किया जाएगा और पुलों का भी निर्माण होगा।
दूसरा 17 करोड़ डॉलर का ऋण बिहार और दक्षिण-पश्चिमी महाराष्ट्र में किसानों की आय बढ़ाने की दृष्टि से बागवानी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications