राहुल ने उठाया बंगाली व्यंजनों का लुत्फ
राहुल का राज्य का तीनदिवसीय दौरा गुरुवार को समाप्त हो जाएगा। इसी दौरान उन्होंने कुछ समय निकालकर शहर के एक प्रतिष्ठित रेस्तरां में भोजन का लुत्फ उठाया।
राहुल ने दक्षिणी कोलकाता में स्थित प्रमुख रेस्तरां भोजोहोरी माना में मंगलवार को पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने सुक्तो और मोचार पातुरी के अलावा भेतकी पातुरा का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने आइसक्रीम और रसमलाई का आनंद भी लिया और सबसे आखिर में पान खाया।
रेस्तरां के एक कर्मचारी ने कहा, "खाने के बाद उन्होंने अपना बिल चुकाया। हमने उन्हें ऐसा करने से मना किया लेकिन वे भुगतान करने के लिए बड़ी विनम्रता से अड़े रहे।"
राहुल पश्चिम बंगाल के तीन जिलों का दौरा करने के बाद काफी थके हुए थे और शाम को जब वह शहर लौटे तो अपने आपको तरोताजा करने के लिए उन्होंने अच्छे रेस्तरां का रुख किया।
राहुल को भोजन परोसने वाले माइकल सरकार ने कहा, "उन्होंने भोजन का भरपूर लुत्फ उठाया। वह एक आम ग्राहक की तरह ही पेश आ रहे थे और उन्होंने पाक विधि के बारे में भी पूछताछ की।"
राहुल करीब 75 मिनट तक रेस्तरां में रहे। भोजन करने के बाद वह आसपास बैठे लोगों से भी मिले और उनसे हाथ मिलाया। यह देखकर लोग काफी आश्चर्यचकित थे।
एक ग्राहक ने बताया, "वह काफी साधारण दिख रहे थे। मैं यह देखकर दंग रह गया कि वह कितने सहज इंसान हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications