बिना तार के चार्ज होगें मोबाइल और लैपटॉप
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक जापान की प्रमुख तकनीकी कंपनी-फूजित्सू ने एक ऐसी प्रणाली तैयार है जो बिना तार (केबल कनेक्शन) के ही मोबाइल फोन और लैपटॉस जैसे यंत्रों को चार्ज कर सकेगी।
कंपनी ने ओसाका प्रीफेक्चर विश्वविद्यालय में आयोजित 'इलेक्ट्रानिक्स, इन्फॉरमेशन एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियर्स कॉन्फ्रेंस' में इस प्रणाली का एक नमूना पेश किया है। कंपनी ने दावा किया है कि उसकी यह प्रणाली विश्व में पहली है।
कंपनी ने साफ किया है कि उनकी नई चार्जिग प्रणाली चार्जर और मोबाइल या लैपटॉप के बीच बिजली की मौजूदगी में बनने वाले 'मैग्नेटिक फील्ड' के आधार पर काम करेगा।
इस तकनीक के माध्यम से लैपटॉप या मोबाइल को सात मीटर की दूरी से बिना तार की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।
फूजित्सू प्रयोगशाला के वैज्ञानिक अपनी इस नई तकनीक को वर्ष 2012 तक दुनिया भर के बाजारों में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications